भारत

नई रेलगाड़ी के संचालन से बदला दो ट्रेनों का समय

Shantanu Roy
25 July 2026 4:39 PM IST
नई रेलगाड़ी के संचालन से बदला दो ट्रेनों का समय
x
Una. ऊना। पंजाब के करतोली और अंबाला छावनी जंक्शन के बीच वाया ऊना शुरू की गई नई रेलगाड़ी के संचालन के चलते रेलवे ने दौलतपुर चौक रेलखंड पर चलने वाली दो ट्रेनों की समयसारिणी में आंशिक बदलाव किया है। रेलवे की ओर से जारी संशोधित समय सारिणी 25 जुलाई से प्रभावी होगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 74991 अंबाला-दौलतपुर चौक पैसेंजर अब राय मैहतपुर हॉल्ट पर शाम 7:21 बजे, ऊना हिमाचल रेलवे स्टेशन पर 7:29 बजे, पनोह हॉल्ट पर 7:44 बजे, चुरूडू टकारला स्टेशन पर 7:51 बजे, अंब-अंदौरा स्टेशन पर 8:03 बजे तथा चिंतपूर्णी स्टेशन पर 8:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 8:30 बजे अंतिम स्टेशन दौलतपुर चौक पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस भी संशोधित समय के अनुसार ऊना रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:23 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद अंब स्टेशन पर 11:48 बजे पहुंचेगी और वहां से दोपहर 12:20 बजे दौलतपुर चौक स्टेशन पहुंचेगी।
Next Story