भारत

पेड़ में जकड़ा फिर किया गैंगरेप, 3 दरिंदे की तलाश में पुलिस

Nilmani Pal
10 Aug 2024 1:14 AM GMT
पेड़ में जकड़ा फिर किया गैंगरेप, 3 दरिंदे की तलाश में पुलिस
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी UP Newsचंदौली में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। गहिला बाबा का दर्शन कर साथी युवक के साथ बाइक सोनभद्र लौट रही किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। इस दौरान युवक को पेड़ से बांध दिया गया। जयमोहनी जंगल में हुई वारदात में दरिंदगी से किशोरी बेहोश हो गई। होश में आने के बाद किशोरी ने युवक छुड़ाया और अपने घर पहुंची। घर पर वारदात की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। शुक्रवार की शाम नौगढ़ थाने में तीन युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश का दावा कर रही है।
chandauli gangrape

gangrape सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी गुरुवार सुबह मद्धुपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थी। वहीं से वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से नौगढ़ स्थित गहिला बाबा मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंच गई। शा में दर्शन कर सोनभद्र स्थित घर लौट रही थी। जयमोहनी गांव के समीप जंगल में गांव के ही तीन युवकों ने बाइक रोक ली और जंगल में ले जाकर युवक को पेड़ से बांध दिया।

इसके बाद तीनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दरिंदगी से किशोरी बेहोश हो गई। होश में आने के बाद युवक को छुड़ाकर घर चली पहुंची। किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार की शाम नौगढ़ थाने में तीन युवकों जयमोहनी गांव निवासी अभिषेक उर्फ पुच्चु, सुनील और शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Next Story