भारत
पांच हजार रुपए में दे रहे टिकट, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आवेदन शुल्क पर उठाए सवाल
Shantanu Roy
27 April 2026 3:50 PM IST

x
Shimla. शिमला। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर शहरी निकाय के चुनावों में टिकट आवेदन शुल्क को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से 5000 रुपए वसूले जा रहे हैं, जो न लौटाने योग्य हैं चाहे टिकट मिले या नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह राशि प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ली जा रही है या पार्टी फंड को मजबूत करने के लिए।
जयराम ठाकुर ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ अनुचित वसूली करार दिया और कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के लिए टिकट मांगना उसका अधिकार है, न कि शुल्क वसूल करना। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्याशी चयन योग्यता, लोकप्रियता और जीतने की क्षमता के आधार पर होना चाहिए, न कि पैसे के आधार पर। उन्होंने राज्य सरकार को व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। महिलाओं से किए गए।
वादों और आरक्षण के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर सवाल उठाए। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर, दवाइयां, पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी है, जिससे आम लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक ओर सरकार रोबोटिक सर्जरी जैसे बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर ऑपरेशन थिएटर के दरवाजे तक ठीक नहीं हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





