
x
तबाही
Lucknow लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और भीषण गर्मी के बीच आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने कई जिलों में तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई जिलों में भारी नुकसान की खबर है।
प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी सहित 30 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई, वहीं लखनऊ समेत 10 जिलों में ओलावृष्टि हुई। सुल्तानपुर में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत तक उड़ा दी। अयोध्या और अमेठी में भी तेज धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण राज्यभर में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कई कच्चे मकान ढह गए। सबसे अधिक 7 मौतें सुल्तानपुर में हुईं, जबकि अयोध्या और अमेठी में 2-2 तथा प्रयागराज और गाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की जान गई। कई स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
वाराणसी के लहुराबीर क्षेत्र में तेज हवाओं से एक भारी दिशा सूचक बोर्ड गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण यह अचानक बदलाव हुआ है। पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बावजूद गर्मी का असर बरकरार है। बांदा जिले में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
Tagsउत्तर प्रदेश मौसमआंधी-तूफानबारिशओलावृष्टि13 मौतेंIMD अलर्टसुल्तानपुरप्रयागराजवाराणसीलखनऊ मौसमपेड़ गिरनाबिजली गिरनाएक्सप्रेसवे क्षतिमौसम विभाग चेतावनीUttar Pradesh weatherstormrainhailstorm13 deathsIMD alertSultanpurPrayagrajVaranasiLucknow weathertree fallinglightningexpressway damageweather department warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





