Top News

इतना गुस्सा! कुत्ते को पत्थर मारना युवक को पड़ा बहुत भारी, मारकर झाड़ियों में फेंका

jantaserishta.com
1 Dec 2023 3:43 PM IST
इतना गुस्सा! कुत्ते को पत्थर मारना युवक को पड़ा बहुत भारी, मारकर झाड़ियों में फेंका
x

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर में एक कुत्ते को पत्थर मारने पर एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया. इसके बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया. लोगों ने देखा तो तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के बिलासपुर के गांव धर्मकोट के रहने वाले बंटी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी. बंटी के परिवार के लोगों का आरोप है कि बंटी घर आ रहा था, तभी अचानक उसके पीछे एक कुत्ता पड़ गया. जैसे ही उसने कुत्ते को पत्थर मारा तो वह पत्थर घर के दरवाजे पर जा लगा. इसके बाद वहां खड़े कुछ युवकों ने बंटी पर हमला कर दिया.

उन युवकों ने नशे में बंटी को बुरी तरह पीटा. जेब से पैसे निकाल लिए और झाड़ियों में फेंक दिया. इसकी जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंचे और बंटी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. चंडीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

बंटी के साथियों ने बंटी के कहने पर एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने पूरे मामले की जानकारी दी. किन लोगों ने उस पर हमला किया, उनका नाम भी लिया है. फिलहाल इस मामले में शव परिजनों के हवाले कर दिया है. एसएचओ ज्ञान सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story