भारत

बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत, हुई ये घटना

jantaserishta.com
23 April 2022 2:33 PM IST
बाइक सवार तीन युवकों की हुई मौत, हुई ये घटना
x

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले के गदपुरी थाना अंतर्गत शुक्रवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना पृथला फ्लाईओवर की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया गया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर फरीदाबाद स्थित एस्कॉर्ट कंपनी में काम करके घर के लिए वापस आ रहे थे, जैसे ही तीनों पृथला फ्लाईओवर पर पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको पीछे से टक्कर मार दी और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस जिप्सी में तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल में लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया।
तीनों मृचतों की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story