भारत

बाइक सवार तीन युवकों ने दो लोगों पर गोली चलाई, उसके बाद...

jantaserishta.com
15 Aug 2024 3:08 PM IST
बाइक सवार तीन युवकों ने दो लोगों पर गोली चलाई, उसके बाद...
x
एक तरफ स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम करने के वादे किए थे.
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम करने के वादे किए थे। दूसरी तरफ बेखौफ बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की, जिससे दहशत का माहौल कायम हो गया।
इस घटना में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गोकलगढ़ गांव में बाइक सवार तीन आरोपियों ने दो युवकों पर गोली चला दी। दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
घायल युवक ने बताया कि घटना के वक्त वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने आकर गोली चला दी। नागरिक अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि घायल हालत में गोकलगढ़ से दो लोग, यशपाल और सोनू आए हैं। दोनों को गन शॉट की इंजरी है। घायल युवकों ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story