भारत

तीन दोस्त स्कूटी पर सवार ढाबे पर पराठे खाने गए थे, फिर...

jantaserishta.com
6 Jan 2026 8:55 AM IST
तीन दोस्त स्कूटी पर सवार ढाबे पर पराठे खाने गए थे, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही.
सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि तीन दोस्त स्कूटी पर सवार सोनीपत के मुरथल में ढाबे पर पराठे खाने गए थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर नागल खुर्द फ्लाईओवर के ऊपर हादसा हुआ। स्कूटी सवार युवक एक ट्रक से टकराए थे, जिनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हुई।
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराते हुए अपनी कार्रवाई शुरू की।
इस दुर्घटना में रहने वालों की पहचान मयंक, दीपक और प्रतीक के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के कृष्णा विहार के रहने वाले थे। घटना के बाद से तीनों परिवारों में गम का माहौल है। वहीं, संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुधारक्षी महाराज की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संत निरंकारी मंडल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल हरविंदर सिंह गुलेरिया का बयान दर्ज किया है।
3 जनवरी को मुरथल थाना पुलिस को हादसे की शिकायत दी गई थी। शिकायत के अनुसार, जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने माता सुदीक्षा महाराज की गाड़ी को टक्कर मारी थी। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story