भारत

तीन शूटर गिरफ्तार, फैशन डिजाइनर के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा

Nilmani Pal
27 Feb 2026 6:37 AM IST
तीन शूटर गिरफ्तार, फैशन डिजाइनर के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा
x
पढ़े पूरी खबर

हरियाणा। गुरुग्राम में 20 फरवरी को मशहूर फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और घटना के बाद से फरार चल रहे थे. एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस फायरिंग की साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने रची थी. बताया जा रहा है कि वारदात के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मयंक चावला के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी. हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

फायरिंग की घटना के बाद फैशन डिजाइनर और उनका परिवार काफी खौफ में था. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी थी और जांच के लिए कई टीमें गठित की गई थीं.

एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे मकसद क्या था और विदेश में बैठे गैंगस्टर से आरोपियों का संपर्क कैसे हुआ. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश कर रही है.

Next Story
null