
x
Basdehda. बसदेहड़ा। मोहाली-कुराली बाईपास पर मंगलवार को हुए भीषण सडक़ हादसे में ऊना के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में समाजसेवी सुरेश ऐरी निवासी देहलां के साथ प्रत्यूष जैन व उनकी पत्नी की मौत हो गई। उक्त हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यूष जैन मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र के प्रसिद्ध उद्योगपति शम्मी जैन के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार उद्योगपति शम्मी जैन परिवार सहित बेटी की शादी के बाद दो गाडिय़ों में वापस घर लौट रहे थे। मंगलवार दोपहर साढ़े 11 बजे के करीब आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
जिससे प्रत्यूष जैन की गाड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। उक्त हादसे में गाड़ी के परखचे उड़ गए। गाड़ी में सवार प्रत्यूष जैन, उनकी पत्नी तथा एडवोकेट सुरेश ऐरी की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए इस सडक़ हादसे को देखकर पीछे चल रही गाड़ी में सवार शम्मी जैन तथा उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य परिजन की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। अपने पुत्र तथा पुत्रवधू के साथ-साथ अपने प्रिय साथी एडवोकेट सुरेश ऐरी को गाड़ी के बीच फंसे देखकर चीखो-पुकार मच गई। उक्त हादसे का समाचार मिलते ही मैहतपुर सहित जिला भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





