भारत

भरमौर में तीन लोगों की मौत, सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर गहरे नाले में गिरी कार

Shantanu Roy
27 Jun 2026 3:26 PM IST
भरमौर में तीन लोगों की मौत, सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर गहरे नाले में गिरी कार
x
Bharmour. भरमौर। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर के सामरा- उरेई संपर्क मार्ग पर आल्टो कार के गहरे नाले में जा गिरने से इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में कुल पांच लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा लाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है।


जानकारी के अनुसार लूना से वाया सामरा होकर रूहनुकोठी की ओर जा रही कार सारणी का नाला के समीप अचानक चालक के नियंत्रत खो देने से कार नीचे गहरी खाई से लुढक़कर नाले में जा गिरी। परिणामस्वरूप इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत व बचाव आरंभ करते हुए घायलों को उठाकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।
Next Story