भारत
झोपड़ी पर गिरी...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत, शरीर से धुआं निकलते देखा गया
jantaserishta.com
7 July 2026 12:37 PM IST

x
प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो वो किसी को भी नहीं रहम नहीं खाती
चित्तौरगढ़: प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है, तो वो किसी को भी नहीं रहम नहीं खाती। ऐसा ही एक हद्ययविदारक घटना राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र के गांव लुनखन्दा से सामने आया है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतकों में दादा, दादी और उनका पौत्र शामिल हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। उनके मुताबिक, यह सभी खेत में ही बने झोपड़ी में रहकर अपने फसल की निगरानी कर रहे थे। ये फसल की रखवाली के लिए गांव से करीब दो किलोमीटर दूर अनोपपूरा - सुखानंदजी मार्ग स्थित खेत पर रुके थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात क्षेत्र में तेज बरसात के साथ तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक बद्रीलाल और इसका पुत्र खेत पर अलग-अलग झोपड़ों में रहते हैं। हादसे के समय बद्रीलाल, पत्नी चंद्रीबाई और पौत्र विशाल एक ही झोपड़ी में सोए हुए थे। तेज धमाके की आवाज सुन कर पास की झोपड़ी में सोया पुत्र और बहू दौड़कर आए। अंदर जाकर देखा तो तीनों के शरीर से धुआं निकल रहा था।
इसके बाद बेटे ने ग्रामीणों को सूचना की। सूचना मिलने पर ग्रामीण और रिश्तेदार मौके पर आए। तीनों को तुरंत कनेरा सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, मिली जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही कनेरा थाने के एएसआई महेंद्र मय जाप्ता मौके और अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव कनेरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाए हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





