भारत

Lagvalley में भुट्टी के पास हादसे में तीन घायल

Shantanu Roy
22 July 2024 11:13 AM GMT
Lagvalley में भुट्टी के पास हादसे में तीन घायल
x
Kullu. कुल्लू। जिला कुल्लू की लगवैली के भुट्टी के पास एक दर्दनाक सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया। यह हादसा रविवार सुबह तीन-और चार बजे के बीच पेश आया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को रेस्क्यू करने का कार्य शुरू किया। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी अनियंत्रित होकर भुट्टी के पास सीधी सरवरी खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। जिनमें इस सडक़ हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह निवासी भूमतीर के तौर पर हुई है। जबकि
तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के माध्यम से घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। वहां पर उपचार के लिए भर्ती किया गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, हादसे की सूचना के बाद लगवैली के लोग काफी संख्या में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे। सुबह-सबेरे की परिजनों को हादसा गहरे जख्म दे गया। सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को कार से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस बारे पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया। घायल युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से ढालपुर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर अब घायल युवकों का इलाज किया जा रहा है। शव को पुलिस से अपने कब्जे में ले लिया हैं और अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
Next Story