
x
Shimla. शिमला। शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा से चिट्टा सप्लाई करने वाले तीन मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क, डिजिटल पेमेंट और सोशल मीडिया के जरिए चल रहे नशा कारोबार का खुलासा हुआ है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एएसपी शिमला अभिषेक कौंडल ने बताया कि पुलिस थाना संजौली में दर्ज मामले में पुलिस ने संजौली निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार उर्फ बंटी को लगभग 26 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के बैकवर्ड लिंकज, तकनीकी साक्ष्यों और बैंक लेन-देन की गहन पड़ताल की।
एएसपी शिमला अभिषेक कौंडल ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से अलग-अलग क्यूआर स्कैनर के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाता था। आगे की जांच में पता चला कि आरोपी यह रकम पंजाब के तरनतारन निवासी युवक को भेज रहा था, जो उसे चिट्टा सप्लाई कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 मई, 2026 को पंजाब के अमृतसर क्षेत्र के जंडियाला गुरु से 21 वर्षीय मुख्य सप्लायर शवनदीप को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है। इसी तरह पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज अभियोग संख्या 91/2026 में पुलिस ने 18 मई को सोलन निवासी 23 वर्षीय जय सिंघला को 14 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ, डिजिटल साक्ष्यों और बैंक रिकॉर्ड की जांच के दौरान पुलिस को बड़े नेटवर्क की जानकारी मिली।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





