भारत

Khaliyar में तीन कारें जलकर राख

Shantanu Roy
31 May 2024 12:32 PM GMT
Khaliyar में तीन कारें जलकर राख
x
मंडी। Mandee: मंडी के खलियार में आग लगने से तीन गाडिय़ां जलकर राख हो गईं। आगजनी की यह घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है। आग लगने से तीनों गाडिय़ां पूरी तरह जल गई हैं । वहीं साथ लगते घर में भी नुकसान हुआ है। घर के बाहर रखा सामान जल गया है। बताया जा रहा है कि आग नजदीक लगते सफेदे के जंगल में लगी थी। आग के फैलने से यह हादसा पेश आया है । धीरे-धीरे यह आग बढऩे लगी और गाडिय़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आस पास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्रिशमन विभाग को भी सूचित किया। लोगों ने बताया कि अग्रिशमन विभाग की गाड़ी घटना स्थल तक पंहुचने में एक घंटा लग गया।

यदि अग्रिशमन विभाग की गाड़ी समय रहते पंहुच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। अग्रिशमन विभाग द्वारा घटना स्थल पर पंहुचकर आग बुझाई गई लेकिन तब तक तीनों कारें पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगी कारों में से एक कार मंडी के स्थानीय निवासी प्रशांत बहल की थी। इसके अलावा दों कारें अन्य लोगों की है,जिनकी पहचान नहीं हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस द्वारा हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं किन कारणों से घटना पेश आई है, उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। आग लगने की घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक लगी इस आग ने लोगों को भयभीत कर दिया। लोगों ने तुरंत अग्रिशमन विभाग को सूचित किया। इससे पहले लोग स्वयं ही आग बुझाने लग गए। लाखों की पूंजी कुछ ही क्षणों में जलकर राख हो गई।
Next Story