भारत

Tractor चोरी के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

Shantanu Roy
5 Jun 2024 4:18 PM GMT
Tractor चोरी के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद
x
बड़ी खबर
Unhel: उन्हेल। थाना क्षेत्र के बर्डिया बिरजी गांव में घर में खड़े ट्रैक्टर के चोरी theft of tractor होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में 3 आरोपियों धर दबोचा। साथ ही आरोपियों से चोरी का ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया। थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि मेहताब सिंह पुत्र भगवान सिंह, बर्डिया बिरजी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया कि उसका ट्रैक्टर गांव में श्याम सिंह के घर खड़ा रहता है। ट्रैक्टर श्याम सिंह के घर खड़ा करके घर जाकर सो गया। दूसरे दिन सुबह 7 बजे देखा तो ट्रैक्टर नहीं मिला। आसपास काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए एक टीम गठित की और टीम ने इस मामले में मोहन सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह, शंकर सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी बर्डिया बिरजी, प्रधान सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी बेडला का खेड़ा को गिरतार कर उनसे ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया।
Next Story