छत्तीसगढ़

NDA ने मोदी को चुना अपना नेता, CM साय ने दी बधाई

Shantanu Roy
5 Jun 2024 3:26 PM GMT
NDA ने मोदी को चुना अपना नेता, CM साय ने दी बधाई
x
छग
Raipur: रायपुर। लोकसभा चुनाव Lok Sabha Elections में लगातार तीसरी बार एनडीए को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए का नेता चुने जाने पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पिछले दस वर्षों में आपके कुशल और मजबूत नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को देशवासियों ने हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। इसलिए 140 करोड़ भारतवासियों ने पुनः एनडीए पर भरोसा जताया है। मैं इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए भाजपा के सभी सहयोगी दलों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
Next Story