भारत

भाजपा विधायक को मिला धमकी भरा पत्र, बढ़ी सुरक्षा, FIR भी दर्ज

jantaserishta.com
18 April 2022 3:36 PM IST
भाजपा विधायक को मिला धमकी भरा पत्र, बढ़ी सुरक्षा, FIR भी दर्ज
x

अंबाला: हरियाणा के अंबाला सिटी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक असीम गोयल को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि एमएलए असीम गोयल को यह धमकी एक मुस्लिम संगठन की ओर से दी गई है. उन्हें मिले धमकी भरे खत में विधायक असीम को मुस्लिम विरोधी बताया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला पुलिस ने विधायक असीम गोयल की सुरक्षा बढ़ा दी है.

बीजेपी विधायक असीम गोयल को यह धमकी भरा पत्र एक मुस्लिम संगठन की ओर से भेजा गया, जिसमें उन्हें मुस्लिम विरोधी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है. विधायक असीम को धमकी भरा पत्र मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है. पुलिस ने धमकी पत्र के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी.
धमकी भरे पत्र में यह लिखा गया है कि विधायक असीम गोयल मुस्लिम विरोधी हैं. वह मुस्लिम लोगों को गुलाम बनाने का प्रयास कर रहे हैं. हमारे सारे कानून समाप्त कर दिए. हम सभी जेहादी एकजुट हो गए हैं. सबसे पहले विधायक असीम गोयल का नंबर लगाएंगे. असीम गोयल को 28 अप्रैल तक उड़ा दिया जाएगा.
विधायक असीम गोयल को मिले इस पत्र में बिट्टा कराटे, यासीन मलिक, जमीयत-उल-विद्या, लश्कर-ए-तोयबा समेत कई अन्य लोगों और आतंकी संगठनों के नाम लिखे हैं.
मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि धमकी पत्र मिलने पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और विधायक असीम गोयल की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है. वहीं, अंबाला के सभी SHO'S को अलर्ट कर दिया गया है.
वहीं, एसएचओ गौरव ने बताया है कि विधायक असीम गोयल को जान से मारने की धमकी मिलने में बाद से ही पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर अंबाला पुलिस कार्रवाई में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story