भारत

स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- पाकिस्तान से पंगा मत लो

jantaserishta.com
10 May 2025 4:53 PM IST
स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- पाकिस्तान से पंगा मत लो
x
इसके साथ ही देश भर में स्लीपर सेल होने का जिक्र किया गया.
इंदौर: कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।
इसी क्रम में मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को आया। इस ईमेल में होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके साथ ही देश भर में स्लीपर सेल होने का जिक्र किया गया। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि पाकिस्तान से पंगा मत लो। इस ईमेल में ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया।
स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी के ईमेल को पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और उसने तलाशी अभियान चलाया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तुकोगंज के थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि यह ईमेल अधिकारी को आया था, जिसमें होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद स्टेडियम को खाली कराया गया। जांच की गई, मगर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है कि ईमेल कहां से आया है और इसके पीछे कौन लोग हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस पता लगा रही है कि ईमेल को किसने भेजा है और यह किसी की शरारत तो नहीं है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात हैं। पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल व ड्रोन के जरिए हमले करने की कोशिश की। लेकिन, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। भारतीय सेना पाकिस्तान के उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story