भारत

भारत युद्ध के लिए तैयार, अब पाकिस्तान की खैर नहीं!

jantaserishta.com
10 May 2025 4:32 PM IST
भारत युद्ध के लिए तैयार, अब पाकिस्तान की खैर नहीं!
x

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा, अगर भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध) माना जाएगा। हमले का जवाब भी वैसे ही दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

उधर, भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। न्यूज एजेंसी ANI ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से शनिवार को इनमें से 5 आतंकियों की लिस्ट जारी की।
इनके नाम अबू जुंदाल, हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मोहम्मद सलीम, घोसी साहब और मोहम्मद हसन खान हैं। यूसुफ कंधार हाईजैक का मास्टरमाइंड और जुंदाल मुंबई हमले में शामिल था।
भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम अटैक के बाद आतंकियों के 9 ठिकानों को मिसाइल से निशाना बनाया था। ये पांचों आतंकी एक साथ या अलग-अलग मारे गए, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। भारत सरकार ने कहा कि अगर अब आतंकी हमला हुआ तो उसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story