भारत

वो बोला 'मोदी को बोलो!', कंगना रनौत ने विस्फोटक वीडियो से दिया जवाब- 'ले, बता दिया!'

jantaserishta.com
10 May 2025 4:22 PM IST
वो बोला मोदी को बोलो!, कंगना रनौत ने विस्फोटक वीडियो से दिया जवाब- ले, बता दिया!
x
मुंबई: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान तथा पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। इसके बाद से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला कर रहा है। वहीं भारतीय सेना बड़ी बहादुरी से उनके मंसूबों को नाकाम कर रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दर्द है, जज्बात हैं और दुश्मनों को दिया जवाब है।
दरअसल, पहलगाम हमले के दौरान आतंकवादियों ने एक महिला को यह कहते हुए जिंदा छोड़ दिया था, 'जाओ और मोदी को बता देना'। कंगना ने इसका जोरदार जवाब वीडियो के जरिए जाहिर किया है।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। वीडियो की शुरुआत में पहलगाम हमले में एक बदहवास पत्नी का दर्द सुनाई देता है। वो महिला कहती है, ''जिस बंदे ने मेरे पति को मारा था, वह वहीं जा रहा था... मैंने उसको बोला मुझे भी मारो... तो उसने हमें नहीं मारा, उसने बोला- 'मोदी को बोलो', ये कहकर चला गया वहां से।''
इसके बाद वीडियो में लिखा आता है, 'ले बता दिया', इसके बाद वीडियो में मिसाइल दागने, धमाके जैसे विजुअल्स आते हैं। वीडियो में पीएम मोदी का आतंक के खिलाफ सख्त रवैया भी देखने को मिलता है। इसके अलावा, पीड़ित परिवार के परिजनों की खुशी भी दिखाई गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मोदी ने सुन लिया'। इसके आगे उन्होंने हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर का इस्तेमाल किया।
कंगना सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार पाकिस्तान पर हमलावर हैं। शुक्रवार को ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तान से जुड़ी एक न्यूज शेयर कर पड़ोसी मुल्क को कॉकरोच और घिनौना बताया था। कंगना रनौत ने लिखा, 'खूनी कॉकरोच... खौफनाक, आतंकवादियों से भरा घिनौना देश... दुनिया के नक्शे से ही मिटा देना चाहिए।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story