भारत

हजारों कार्यकर्ता करेंगे J.P नड्डा का वेलकम

Shantanu Roy
3 Oct 2024 11:06 AM GMT
हजारों कार्यकर्ता करेंगे J.P नड्डा का वेलकम
x
Bilaspur. बिलासपुर। केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहजिला बिलासपुर पधार रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता भव्य स्वागत अभिनंदन करेंगे। अभिनंदन समारोह का आयोजन 4 अक्तूबर को शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम परिसर में होगा जिसके लिए जिला भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नड्डा का हिमाचल का 4 व 5 अक्तूबर का दो दिवसीय दौरा तय हुआ है। दौरे का फाईनल शेड्यूल जारी हो गया है जिसके तहत 4 अक्तूबर को जेपी नड्डा चौपर के माध्यम से सुबह सवा 11 बजे लुहणू ग्राउंड पहुंचेंगे जहां से सीधे भाषा विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाने वाले अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे। यहां पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल व प्रदेश और जिला कार्यकारिणी नड्डा का
स्वागत करेगी।


दोपहर बाद नड्डा जिला बार संघ के कार्यक्रम में जाएंगे। जबकि ढाई बजे जेपी नड्डा एम्स के लिए रवाना होंगे और 3 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक एम्स प्रबंधन के साथ बैठक करेंगे। शाम पांच बजे वे सर्किटहाऊस आएंगे और रात के समय धौलरा मंदिर के लिए रवाना होंगे और मंदिर में आयोजित किए जाने वाले शारदोत्सव में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर शुभ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। रात्रि ठहराव विजयपुर स्थित नडडा निवास में होगा। 5 अक्तूबर को जेपी नड्डा प्रदेश की राजधानी शिमला नहीं जाएंगे बल्कि सीधे सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के लिए रवाना होंगे। जिला भाजपा कार्यालय सिरमौर का उदघाटन करने करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद चंडीगढ़ जाएंगे जहां से राजस्थान के जयपुर जाने का कार्यक्रम है। बिलासपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और प्रदेश मीडिया सहप्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि नडडा के बिलासपुर दौरे को लेकर तैयारियां चल रही हैं। चार अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचेंगे और नड्डा का स्वागत अभिनंदन करेंगे।

केंद्र में मंत्री बनने के बाद जेपी नडडा पहली बार अपने गृहजिला बिलासपुर पधार रहे हैं। यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। जिला भाजपा की ओर से अभिनंदन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
स्वदेश ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, भाजपा
Next Story