भारत
पिपलू मेले के अंतिम दिन उमड़े हजारों श्रद्धालु, लिया आशीर्वाद
Shantanu Roy
27 Jun 2026 5:41 PM IST

x
बंगाणा। जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को संपन्न हो गया। 24 से 26 जून तक आयोजित मेले में ऊना सहित विभिन्न जिलों तथा पड़ोसी राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री नरसिंह नारायण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, विकास प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा अन्य आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। तीन दिनों तक मेले में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोग के सदस्य विजय डोगरा भी उनके साथ रहे। इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। अपने संबोधन में कुलदीप कुमार ने कहा कि पिपलू जैसे ऐतिहासिक मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के संवाहक हैं। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा अनाथ एवं निराश्रित बच्चों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये योजनाएं संवेदनशील और जनहितैषी शासन की मिसाल हैं। उन्होंने ऊना में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का कार्यालय स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जिला सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुविधा मिली है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति, प्रशासन तथा क्षेत्रवासियों को बधाई दी और बड़ी संख्या में मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं का धन्यवाद भी किया।उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में अंतिम दिन सायंकाल बंगाणा के भलेत में कुटलैहड़ महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





