
x
Chamba. चंबा। महाकाली कस्से वाली क्षेत्र में पिछले दिनों आगजनी की घटना के पश्चात क्षेत्रवासियों द्धारा माता महाकाली के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के पवित्र चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। भंडारे में सैंकडों की तादाद में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आगजनी की घटना को लेकर माता रानी से क्षमा याचना करते हुए क्षेत्र की रक्षा एवं कल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक अनुष्ठानों, भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना के माध्यम से माता रानी का गुणगान किया गया।
श्रद्धालुओं ने माता महाकाली से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक अथवा अन्य आपदा से क्षेत्र की रक्षा करने की प्रार्थना भी की गई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अदभुत संगम देखने को मिला। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों से वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। क्षेत्र के बुजुर्गों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि माता महाकाली की कृपा से क्षेत्र सदैव सुरक्षित एवं समृद्ध बना रहे यही सभी की सामूहिक प्रार्थना है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





