भारत

यह दृश्य किसी फिल्मी एक्शन सीन जैसा...ड्राइवर की हो रही तारीफ, जानें मामला

jantaserishta.com
2 Jun 2025 4:23 PM IST
यह दृश्य किसी फिल्मी एक्शन सीन जैसा...ड्राइवर की हो रही तारीफ, जानें मामला
x
वीडियो सामने आया.
जामनगर: गुजरात के जामनगर में रविवार शाम एक फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला. यहां एक ड्राइवर ने साहसिक और सूझबूझ भरा परिचय देते हुए आग से जलते ट्रक को डैम के पानी में कुदा दिया.
रणजीतसागर डैम के पास की यह घटना है. जब बिजली के तार टकराने के कारण चारे से लदे एक ट्रक में आग लग गई. आग की लपटों से घिरने के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को डैम के पानी में डाल दिया ताकि आग को और फैलने से रोका जा सके. इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि डैम के पानी में भी ट्रक जलता रहा. देखते ही देखते चारा लदा ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया. हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ. ड्राइवर की फुर्ती ने स्थिति को और बिगड़ने से बचा लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null