
x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने अपनी ही भाभी और भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है. युवक का आरोप है कि उसके भाई और भाभी ने मिलकर धोखे से उसकी शादी उससे 25 साल बड़ी विधवा महिला से करा दी. साथ ही विरोध करने पर दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी मिल रही है. बुधवार को युवक एसएसपी से मिलने और मदद की गुहार लगाने पहुंचा.
दरअसल, मामला मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का है जहां के तारापुरी का रहने वाला अजीम नामक युवक ने बुधवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा. अजीम का कहना है कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है और वह अपने बड़े भाई नदीम व भाभी शायदा के साथ पैतृक घर में रहता है.
प्रार्थना पत्र में अजीम ने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2025 को ईद के दिन उसकी भाभी शायदा ने उसे यह कहकर फाजलपुर बुलाया कि उसकी शादी अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा की बेटी मंतशा से करवाई जाएगी. अजीम भरोसा कर वहां पहुंचा, और उसको वहां लड़की दिखाई गई तो उसने शादी के लिए हां कर दी उसी शाम निकाह तय हो गया .
फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में जब मौलाना निकाह पढ़ाने लगे, तब अजीम को पता चला कि उसकी शादी मंतशा से नहीं बल्कि उसकी मां, 25 साल बड़ी विधवा महिला ताहिरा से करवाई जा रही है. जब अजीम ने विरोध किया, तो आरोप है कि उसके भाई नदीम, भाभी शायदा और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा.
युवक ने आरोप लगाया कि तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है. अजीम का कहना है कि उसे इंसाफ चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





