भारत

महिला डांसरों के साथ युवक का डांस, मम्मी की अचानक एंट्री, फिर...

jantaserishta.com
17 April 2025 12:00 PM IST
महिला डांसरों के साथ युवक का डांस, मम्मी की अचानक एंट्री, फिर...
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: डांस के वीडियो और रील्स से आज सोशल मीडिया भरा पड़ा है. यहां कभी कोई मेट्रो में डांस करता दिख जाता है, तो कोई अजीबोगरीब कपड़े पहने नाच रहा होता है. कोई बीच सड़क पर डांस करने लग जाता है तो कोई भीड़-भाड़ वाले मॉल में. इसके अलावा गांव की शादियों में होने वाले कुछ अनोखे डांस के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं.
कुछ ऐसा ही एक डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रहा है. इसमें डांस के दौरान कुछ ऐसा होता है कि इसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे. दरअसल, वीडियो में स्टेज पर डांसरों के साथ एक युवक नाचता दिखाई दे रहा है और तभी उसकी मां आ जाती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @suryaballia9 नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इसका कैप्शन है - ये लड़का रातों रात वायरल हो गया. वहीं वीडियो पर लिखा है - स्टेज पर लड़का डांस कर रहा था, तब तक उसकी मां आ गई. वीडियो में वाकई में स्टेज पर डांसरों के साथ नाच रहे युवक की मां वहां पहुंच जाती है.
भीड़ से निकल कर मां हाथ में एक छड़ी लिए स्टेज की ओर बढ़ती है. तब तक मां को देख युवक स्टेज से कूदकर भागने लगता है. फिर मां भी उसके पीछे-पीछे भागती है और खूब कूटती है. लड़का दर्शकों के बीच जाकर बैठ जाता है. फिर भी मां छड़ी से पीटती रहती है. आखिर में लड़के को वहां से उठकर जाना पड़ता है और पीछे-पीछे मां भी छड़ी से उसे पीटते हुए वहां से चली जाती है.
इस रील को 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. डांस के चक्कर में पिट रहे लड़के की इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर मौज ले रहे हैं. वहीं कई लोगों ने मां की तारीफ की है और उनके लिए सम्मान भी दिखाया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story