सुरक्षाकर्मी ने फारूक अब्दुल्ला को गोली लगने से ऐसे बचाया, वीडियो आया सामने

जम्मू-कश्मीर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ऊपर बुधवार देर रात जानलेवा हमला हुआ. ये हमला एक शादी समारोह में हुआ, जिसमें फारूक अब्दुल्ला के साथ-साथ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे. इसी दौरान हमलावर ने फायरिंग कर दी. इस हमले में फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए. हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ. पुलिस और NSG के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जो तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिस बंदूक से उसने गोली चलाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है.
Breaking
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 11, 2026
फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई है. वीडियो में हमलावर उनके पीछे से आया और पिस्टल उनसे सटाकर फायर की.
सुरक्षाकर्मी तुरंत एक्टिव हुए तो उन्हें गोली नहीं लगी, जान बच गई.
फायर करने वाला कमल सिंह है. pic.twitter.com/ecQMq7rlq3
फायरिंग के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर को कुछ लोग घेरकर मारते-पीटते भी नजर आ रहे हैं.फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हमलावर का नाम कमल सिंह जामवाल है जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कमल सिंह का जन्म 1963 में हुआ था. जम्मू के ओल्ड सिटी इलाके में उसकी कई दुकानें हैं. वह इन दुकानों से मिलने वाले किराए के जरिए अपना जीवनयापन करता है.
फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह. पुलिस के सामने अपनी जानकारी दे रहा है. pic.twitter.com/woODc996lu
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) March 11, 2026
अब तक हुई पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था. उसने कहा कि मैं 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था. यह मेरा पर्सनल एजेंडा था. जिस बंदूक से गोली चलाई गई, वह आरोपी की ही है.
शादी समारोह में मौजूद राकेश सिंह ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष की बेटी की शादी थी. हम सब बैठे हुए थे. तभी डॉक्टर साहब (फारूक अब्दुल्ला) ने बोला कि अब जाते हैं. हम लोग सब जा ही रहे थे कि तभी एक आदमी आया और उसने डॉ. साहब के पीछे रिवॉल्वर तान दी. सिक्योरिटी वाले ने हटाया और गोली ऊपर चली गई. उन्होंने दावा किया कि न कोई सिक्योरिटी वाला था और न कोई पुलिस वाला था. वहीं, जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले को देख रही है. फारूक अब्दुल्ला समेत सभी लोग सुरक्षित हैं. हमलावर पुलिस स्टेशन में है.





