भारत
बेहद गंभीर और परेशान करने वाली घटना, पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
jantaserishta.com
8 Feb 2026 5:00 PM IST

x
घिनौनी हरकत.
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां जमालपुर स्थित गायकवाड़ हवेली इलाके में एक 23 साल के युवक ने सात साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए नमाज सिखाने का बहाना बनाया. मासूम को मस्जिद की छत पर ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया.
पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान नोमान शेख (23) के रूप में हुई है, जो पीड़ित बच्चे का पड़ोसी बताया जा रहा है. नोमान ने मासूम को बहला-फुसलाकर नमाज सिखाने की बात कही और उसे दोपहर 1:37 बजे मस्जिद की छत पर लेकर गया था. करीब 15 से 20 मिनट तक वहां रहने के बाद 1:52 बजे नीचे उतरा.
इसी बीच उसने बच्चे के साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद जब बच्चा घर पहुंचा, तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी. मासूम की हालत बिगड़ते देख उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है. गायकवाड़ हवेली पुलिस स्टेशन में बच्चे के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई.
पुलिस अधिकारी चिराग गोसाई ने बताया कि मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो उसमें आरोपी बच्चे को छत पर ले जाता हुआ साफ दिखाई दिया. पुख्ता सबूत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा. आरोपी नोमान शेख का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है. पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची.
इस पूरे मामले का क्राइम सीन पर 'रिकन्स्ट्रक्शन' किया गया. इस दौरान वहां भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. आरोपी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तेजी से जांच की जा रही है ताकि पीड़ित मासूम को न्याय मिल सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





