भारत
मगरमच्छ से लड़ गया ये 17 साल का लड़का, ऐसी मौत को दी मात
jantaserishta.com
29 July 2024 12:51 PM IST

x
हाथ फ्रेक्चर.
श्योपुर: चंबल नदी में पानी पीने गए एक बालक को किनारे पर घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने खींच लिया. करीब आधे घंटे तक मगरमच्छ से जिंदगी की जंग लड़ने के बाद किसी तरह किशोर की जान बच गई. हालांकि, मगरमच्छ ने किशोर को जांघ पर दो जगह और हाथ पर काट लिया. इस जंग में किशोर का हाथ फ्रेक्चर भी हो गया. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना श्योपुर जिले के रघुनाथपुर थाना इलाके के ग्राम पिपरानी की है. रविवार की दोपहर निहाल सिंह राव (17) निवासी ग्राम पिपरानी रोजाना की तरह ही अपनी भैंसों को चराने के लिए चंबल नदी किनारे गया था. जब प्यास लगी तो वह चंबल नदी किनारे पानी पीने के लिए चला गया. जब किशोर चंबल के किनारे पानी पी रहा था, तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे विशाल मगरमच्छ ने उसे पानी के अंदर खींच लिया.
एकाएक हुई घटना को समझ नहीं पाया, लेकिन वह घबराया नहीं और पानी के अंदर ही मगरमच्छ से बचने के लिए जद्दोजहद करने लगा. करीब आधे घंटे तक उसकी मगरमच्छ से जंग चलती रही. इसी बीच, आसपास के चरवाहों की भी उस पर नजर पड़ गई. जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर लाठियों से मगरमच्छ पर हमला शुरू कर दिया और मगरमच्छ के जबड़ों से किशोर को बचा लिया.
मगरमच्छ ने किशोर को अपने खतरनाक जबड़ों से जांघ पर दो जगह और हाथ में काट लिया. घटना के बाद किशोर को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है. जख्मी किशोर निहाल की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है.
राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य के डिप्टी रेंजर फूलसिंह कोडिया ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. हमने ग्रामीणों को पहले घायल किशोर का उपचार कराने की बात कही है. साथ ही इस मामले में घायल की मदद की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





