भारत
सड़क पर निर्वस्त्र नजर आया कपल, राहगीर देखकर चौंक पड़े
jantaserishta.com
29 July 2024 12:36 PM IST

x
इलाज चल रहा है.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि शनिवार मध्यरात्रि बजाज नगर इलाके से गुजर रहे लोगों का सामना एक न्यूड कपल से हो गया है, जो सड़कों पर घूम रहा था। कहा यह भी जा रहा है कि उन्होंने एक व्यक्ति पर हमला भी कर दिया था। सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस को जानकारी मिली की कपल मानसिक रूप से बीमार है और उनका इलाज जारी है।
टाइम्स ऑफ इंडिय की रिपोर्ट के अनुसार, बजाज नगर पुलिस ने इस कपल का पता लगाया, लेकिन मानसिक बीमार होने के चलते उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कपल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा था। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है कि क्षेत्र में ही रहने वाले इस कपल का इलाज चल रहा है।
कहा जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहे पुरुष की शराब पीकर सड़कों पर बगैर कपड़ों के निकलने की आदत है। पेशे से वह सिक्युरिटी गार्ड है। शनिवार को भी उसने शराब पी और बगैर कपड़ों के ही बाहर निकल आया और साथ ही उसके पीछे पत्नी भी घर से बाहर आ गईं। खबर है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस बर्ताव पर आपत्ति जताई और पुरुष को पीट भी दिया, जिसके चलते उसने भी जवाबी हमला किया और पत्थर मारे।
अखबार के अनुसार, बजाज नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी विट्ठल राजपूत बताते हैं कि कपल की पहचान रविवार सुबह हो गई थी और मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। दोनों बीमार हैं, इसकी भी पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





