भारत
मां नयना के दर तीस हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, जयकारे गूंजे
Shantanu Roy
22 Jun 2026 4:51 PM IST

x
Nayanadevi. नयनादेवी। गर्मी की छुट्टियों के चलते हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी के दरबार में रविवार को आस्था का सैलाब देखने को मिला, जहां देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास श्री नैना देवी जी द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए होमगार्ड के जवान तैनात रहे, जिन्होंने श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखा।वहीं, मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन जवानों ने मोर्चा संभाला और श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से माता के दर्शन करवाए। मंदिर के मुख्य द्वार और निकासी मार्ग पर भी विशेष निगरानी रखी गई, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था को लेकर मंदिर न्यास एवं प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहने से श्रद्धालुओं ने भी मंदिर प्रबंधन की सराहना की। श्री नैना देवी जी में उमड़ी यह भीड़ एक बार फिर दर्शाती है कि माता के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था कितनी गहरी है और गर्मी की छुट्टियों में हिमाचल के धार्मिक स्थलों की ओर लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। वहीं भक्तों ने मां के जयकारे लगाए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





