भारत

ATM: चोरों ने एटीएम से पैसे नहीं निकाले, बल्कि पूरा एटीएम ही उखाड़ ले गए

jantaserishta.com
3 Jun 2024 1:37 PM IST
ATM: चोरों ने एटीएम से पैसे नहीं निकाले, बल्कि पूरा एटीएम ही उखाड़ ले गए
x
100 मीटर की दूरी पर पुलिस बलों की तैनाती थी।

Sitapur News सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में चोरों ने एटीएम से पैसे नहीं निकाले, बल्कि पूरा एटीएम ही उखाड़ कर ले गए। वो भी तब जब एटीएम के 100 मीटर की दूरी पर पुलिस बलों की तैनाती थी। ऐसे में लोगों के जेहन में बार-बार यही सवाल आ रहा है कि आखिर चूक कहां हुई कि चोर पुलिस की मौजूदगी के बीच एटीएम उखाड़ पाने में सफल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली प्रभारी एवं भारी पुलिस बल सहित फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नमाज पढने के लिए पहुंचे लोगों को एटीएम उखड़ा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही चोरी की इस घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और यह सुनिश्चित भी किया जाएगा कि निकट भविष्य में इस मामले में कभी ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा एवं भारी पुलिस बल ने मामले की जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश एटीएम के शटर का ताला तोड़कर पूरे एटीएम को ही किसी वाहन पर लादकर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे को नष्ट कर दिया था, ताकि इस घटना के संबंध में कोई साक्ष्य ना बचे। हालांकि, अभी तक यह जानकारी प्रकाश में नहीं आ सकी है कि आखिर इन चोरों ने एटीएम से कितने पैसे निकाले।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story