भारत
ATM पर अब नए तरीके से हो रही है ठगी, जरूर पढ़ लें ये जरूरी खबर
jantaserishta.com
20 May 2024 10:31 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
कैश निकलने वाली जगह को अब ठग एल्युमिनियम की शीट से चिपका दे रहे हैं।
रांची: देशभर में साइबर ठगी के साथ-साथ एटीएम से ठगी वाले मामले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। यूं तो ये ठग ज्यादातर बुजुर्गों और महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं। कई बार तो पूरी की पूरी एटीएम मशीन ही चोरी हो जाती है। लेकिन ठगों ने अब एक ऐसा नया तरीका खोजा है जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, एटीएम मशीन से कैश निकलने वाली जगह को अब ठग एल्युमिनियम की शीट से चिपका दे रहे हैं। ऐसे में आपके खाते से पैसा तो कट जाएगा लेकिन मशीन से कैश बाहर निकलेगा ही नहीं। ऐसा करने वाले ठग एटीएम के आसपास ही रहते हैं। कस्टमर के वहां से जाते ही वह एल्युमिनियम शीट हटाकर पैसे निकाल लेते। यह सब कुछ इतना जल्दी हो जाता है कि किसी को पता भी नहीं चलता। झारखंड में इसी तरीके से ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
दरअसल, रांची में साइबर ठग एटीएम में पैसे निकासी वाली जगह में अवरोध (ब्लॉक) पैदा करके लोगों को चूना लगा रहे हैं। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को ऐसा मामला पकड़ा गया है। डंगराटोली में एक एटीएम से ग्राहक के पैसे निकालने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतीश नवादा के हिसुआ का रहनेवाला है। आरोपी के पास से 12 पीस काली टेप चिपकी एल्युमिनियम प्लेट, दो काला टेप का रोल, कैंची, पांच बैंकों के एटीएम कार्ड के अलावा मोबाइल फोन आदि सामान मिले हैं। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
एल्युमिनियम शीट पर काली टेप लगाकर ठग एटीएम में पैसे निकासी वाले भाग पर लगा देते हैं। कोई भी शख्स जब पैसे निकालता है तो पैसे एल्युमिनियम शीट में ही अटक जाते हैं। हालांकि ग्राहक के खाते से पैसे कट जाते हैं, लेकिन मशीन से बाहर नहीं आते। एटीएम रूम से बाहर आने के बाद ठग शीट को हटाकर राशि निकाल लेते हैं।
थाना प्रभारी दयानंद कुमार ने बताया कि कांटाटोली में एटीएम पर इस तरह की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि एटीएम के बाहर संदिग्ध स्थिति में दो युवक घूम रहे हैं। पुलिस को आता देख दोनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने एक आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद परत-दरपरत पूरे मामले का खुलासा हुआ।
बताया गया कि पांच मिनट तक एल्युमिनियम शीट पर पैसा फंसा रहता है। हालांकि तय समय के बाद पैसा वापस मशीन में चला जाता है। इसलिए ठग एटीएम के पास ही घूमते रहते हैं। वहीं जो ग्राहक बगैर कैंसल की बटन दबाए जल्द एटीएम मशीन के पास से चले जाते हैं उनका पैसा कट जाता है।
Tagsसाइबर ठगीएटीएम ठगीएटीएमठगीरांचीरांची न्यूज़रांची पुलिसCyber FraudATM FraudRanchiRanchi NewsRanchi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





