भारत
पट्टा में चोरों ने तोड़े दो दुकानों के ताले, कैमरा और नकदी पर किया हाथ साफ
Shantanu Roy
2 July 2026 3:30 PM IST

x
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत आने वाले पट्टा बाजार में दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। एक कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर तथा एक फॉस्ट फूड की दुकान के ताले तोड़ गए हैं। कॉस्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर के अंदर रखा हुआ एक लाख 85 हजार करीब का फोटोग्राफी कैमरा चुराया गया है। वहीं अंदर रखी हुई 55 हजार की नगदी भी चुराई गई है। फॉस्ट फूड की दुकान के ताले तोड़े गए हैं हालांकि अंदर नगदी नहीं रखी गई थी। चोरी की इस वारदात का पता गुरूवार सुबह के समय चला।
सूचना मिलने के बाद दुकानदारों ने सबसे पहले पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान के अंदर जाकर सामान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पता चला कि अंदर से फोटोग्राफी कैमरा चोरी हुई है तथा 55 हजार की नगदी पर हाथ साफ किया गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य सामग्री को भी चोरी किया गया है।
बता दें कि यहां बाजार में लगे हुए प्रशासन के सीसीटीवी कैमरे जबाब दे गए हैं। अवांछनीय गतिविधियों में सुराग जुटाने के मद्देनजर लगाए गए कैमरे खराब पड़े हैं तथा लोग प्रशासनिक प्रबंधों को कोस रहे हैं। टैक्सी यूनियन की तरफ से इस बारे में उपायुक्त तक का पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरूवार को उस समय प्रबंधों की पोल खुली जब सीसीटीवी फुटेज खंगालने की आवश्यकता पड़ी। प्रशासन के दोनों कैमरे खराब निकले जिसके उपरांत टैक्सी यूनियन के भवन पर लगे हुए सीसीटीवी की फुटेज को देखा जा रहा है। चोरी की वारदात कास्मेटिक एंड गिफ्ट सेंटर के मालिक दिनेश सिंह तथा अनिकेत की फास्ट फूड की दुकान में हुई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





