भारत

लाखों के गहने ले उड़ा चोर

Shantanu Roy
22 May 2026 5:24 PM IST
लाखों के गहने ले उड़ा चोर
x
भुंतर। जिला कुल्लू भुंतर क्षेत्र के शाड़ाबाई में लाखों रुपए की ज्वेलरी और कीमती सामान चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मति सुनीता बोध पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद बोध निवासी बंजर कलैहलीए डाकघर बजौरा तहसील भुंतर जिला कुल्लू ने थाना भुंतर में शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत
में बताया गया कि वह अपनी बेटी प्रियंका के साथ पिछले करीब दो सप्ताह से मनाली स्थित अपने दूसरे घर में रह रही थीं। उन्होंने बताया कि शाड़ाबाई स्थित घर की साफ-सफाई के लिए निशा नामक महिला को रखा गया थाए जो रोज सुबह-शाम घर के बाहर से सफाई करती थी। बुधवार सुबह निशा ने फोन कर सूचना दी कि घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही सुनीता बोध अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंचीं और पुलिस को भी जानकारी दी।

घर का निरीक्षण करने पर पाया गया कि धरातल मंजिल के एक कमरे की अलमारी तोडक़र चोर एक सोने का लोकेटए एक सोने की अंगूठीए चार चांदी के सेट तथा चांदी के झुमके चोरी कर ले गए। इसके अलावा दूसरे कमरे से उनकी बेटी का मोबाइल फोन व कॉस्मेटिक सामान भी गायब मिला। हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे पहचान करना कठिन हो गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी हुआ सामान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। भुंतर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।्र
Next Story