भारत
सुबह-शाम हल्की ठंड के साथ प्रदेश में फिलहाल नहीं बरसेंगे बादल
Shantanu Roy
20 Oct 2025 4:37 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश में बारिश से फिलहाल राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 20 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 21 और 22 अक्तूबर को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद फिर पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़ी गिरावट या बढ़ोतरी के संकेत नहीं मिले हैं। न्यूनतम तापमान केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक तापमान पांवटा साहिब में 35 डिग्री सेल्सियस रहा।
विभाग के अनुसार, 21 और 22 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल के उच्च पर्वतीय इलाकों लाहुल-स्पीति, किनौर, कुल्लू और चंबा के ऊपरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानी और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों जैसे शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और कांगड़ा में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा। विभाग ने साफ किया है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, यानी सुबह-शाम हल्की ठंड तो रहेगी, मगर दिन में धूप खिली रहेगी। लोगों के लिए राहत की खबर यह भी है कि अगले सात दिनों तक किसी भी जिले में मौसम विभाग ने कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग ने सभी जिलों को ‘नो वार्निंग ज़ोन’ में रखा है। मौसम केंद्र ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सलाह दी है कि जो लोग लाहुल-स्पीति या रोहतांग की ओर यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे 21 और 22 अक्तूबर को हल्की बर्फबारी के मद्देनजऱ सावधानी बरतें और ताज़ा मौसम का अपडेट लेते रहें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





