भारत

पड़ोसी गांवों में बवाल, पथराव-फायरिंग के साथ साथ आगजनी की बड़ी घटना

Nilmani Pal
5 March 2026 6:55 AM IST
पड़ोसी गांवों में बवाल, पथराव-फायरिंग के साथ साथ आगजनी की बड़ी घटना
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मैनपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंगोथा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच होली के दिन जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग तक की गई। आरोप है कि हमलावरों ने गांव में एक घर के सामने रखी झोपड़ी में आग भी लगा दी।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम अंगोथा और पड़ोसी ग्राम चित्तरपुर के दो पक्षों में लंबे समय से आपसी रंजिश चली आ रही है। होली के दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव होने लगा और फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Next Story
null