भारत

बच्ची के पेट में हो रहा था दर्द, अस्पताल में पहुंचे तो हुआ ऐसा खुलासा की उड़े होश

jantaserishta.com
5 July 2021 11:33 AM IST
बच्ची के पेट में हो रहा था दर्द, अस्पताल में पहुंचे तो हुआ ऐसा खुलासा की उड़े होश
x
जानकारी के अनुसार, बच्ची को कई दिन से पेट दर्द की शिकायत थी.

पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला के सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की टीम ने 5 साल की बच्ची के पेट से 1.5 किलो बालों का गुच्छा निकाला है. पंचकूला अस्पताल (Panchkula Hospital) के सीनियर सर्जन डॉक्टर विवेक भादू और उनकी टीम में शामिल डॉ. रजत, डॉ. रूबल मंत्रों ने पांच साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन किया. बच्ची का ऑपरेशन कर तकरीबन डेढ़ किलो बालों का गुच्छा (Bunch of hair) पेट से बाहर निकाला गया.

जानकारी के अनुसार, बच्ची को कई दिन से पेट दर्द की शिकायत थी. असहनीय पीड़ा के चलते परिजन बच्ची को लेकर पंचकूला सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर्स की टीम ने बच्ची के तमाम टेस्ट करवाए. इस दौरान यह सामने आया कि बच्ची के पेट में बालों का गुच्छा जमा है, जिसके चलते उसके पेट में दर्द हो रहा है.
सीनियर सर्जन डॉक्टर विवेक भादू और उनकी टीम ने इस 5 साल की बच्ची का ऑपरेशन किया, जो कि सफल रहा. बच्ची को अभी अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है. बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है. डॉ. विवेक भादू ने बताया कि बच्ची पंचकूला के साथ लगते इलाके चंडीगढ़ की रहने वाली है. एक 5 साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन कर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने कहा कि इस सफल ऑपरेशन के लिए वह और उनकी टीम बधाई के पात्र हैं.
बता दें कि बच्ची का परिवार मौलीजागरां में रहता है. पिता की मौत हो चुकी है. मां गुरप्रीत ने बताया कि गुरलीन ढाई साल की उम्र से बाल खा रही थी. कई बार हमने उसके हाथों में बाल देखे थे, लेकिन हमें यह कभी नहीं लगा कि यह बाल खा लेगी. पिछले 10-15 दिनों से गुरलीन पेट दर्द की बात कह रही थी. मैंने जब पेट पर हाथ लगाया तो कोई सख्त सी चीज महसूस हुई. इसके बाद पंचकूला अस्पताल में गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story