भारत

शादी को लेकर घर में थी खुशी, लड़के-लड़की ने किया सुसाइड

Nil dhankar
20 Jan 2026 6:58 AM IST
शादी को लेकर घर में थी खुशी, लड़के-लड़की ने किया सुसाइड
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। चित्रकूट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी से पहले खुशहाल भविष्य के सपने देख रहे एक मंगेतर जोड़े की कहानी अचानक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गई। फोन पर आखिरी बातचीत के कुछ ही देर बाद पहले युवक ने जयपुर में फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी ओरउसकी सूचना मिलते ही युवती ने भी अपने घर में आत्महत्या कर ली। इस दोहरी खुदकुशी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी तय थी और दोनों फोन पर बात भी करते थे। अचानक न जाने क्या हुआ कि जयपुर में रहने वाले मंगेतर ने वहीं फांसी लगा कर जान दे दी। इधर युवती ने भी घर में फांसी लगा ली। परिजनों को खुदकुशी की वजह नहीं पता है। मंगेतर का शव जयपुर से लाया जा रहा है। जबकि युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इलाके में घटना की चर्चा जरूर है।

जानकारी के मुताबिक शहर से दूर के एक थाना क्षेत्र के गांव की युवती की शादी इलाके के ही एक परिवार में तय हुई थी। मंगेतर जयपुर में रहकर निजी क्षेत्र में काम करता था। शादी दोनों पक्षों की रजामंदी से हो रही थी। दोनों फोन पर बात भी करते थे। इलाके के लोगों ने बताया कि रविवार की रात दोनों में फोन पर बातचीत हुई। उसके कुछ देर बाद ही युवक ने जयपुर में फांसी लगा ली। यह सूचना युवक के परिजनों ने युवती के परिवार को दी। कुछ ही देर में युवती भी फांसी पर झूल गई। दोनों अपने-अपने परिवार के सबसे छोटे सदस्य थे। सीओ मऊ फहदअली ने कहा कि दोनों पक्षों में से किसी ने सूचना नहीं दी है। अन्य लोगों से मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जानकारी कराई जा रही है।

Next Story
null