भारत

मंत्री शांडिल के बेटे को प्रोमोट करने पर राजनीति में हलचल

Shantanu Roy
28 Jun 2025 3:29 PM IST
मंत्री शांडिल के बेटे को प्रोमोट करने पर राजनीति में हलचल
x
Solan. सोलन। प्रदेश की राजनीति में आजकल ज़बरदस्त हलचल मच गई है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने सोलन में एक स्थानीय मेले के मंच से अपने बेटे को अगला विधानसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा कर दी। इस घोषणा ने कांग्रेस के भीतर नाराजग़ी की लहर दौड़ा दी है, वहीं भाजपा ने इसे हाथों-हाथ लिया है। इस ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सोलन कांग्रेस में हलचल पैदा हो गई है। सोलन कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की कमी तो नहीं है।

लेकिन पिछले 13 साल में किसी भी दावेदार को पार्टी ने प्रोजेक्ट नहीं किया। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि स्वास्थ्य मंत्री डा. शांडिल पार्टी का बहुत बड़ा चेहरा हैं। उनके सामने अन्य दावेदार फीके ही पड़ते रहे हैं। शुक्रवार को सोलन में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी राजेश कश्यप ने इस फैसले को अलोकतांत्रिक और निराशाजनक करार देते हुए तीखा हमला बोला है। राजेश कश्यप, जो मंत्री शांडिल के दामाद भी हैं, ने इस कदम को मुगलशाही बताते हुए कहा, यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि मुगलशाही है।
Next Story