भारत

धाम के बीच चीख-ओ-पुकार, हर कोई सन्न

Shantanu Roy
26 April 2025 5:33 PM IST
धाम के बीच चीख-ओ-पुकार, हर कोई सन्न
x
Gohar. गोहर। छोटे भाई की बारात शरीक होने निकले दुनी चंद को क्या मालूम था कि वह अपनी पत्नी, बेटी सहित पांच लोगों समेत वापस घर पहुंचने के बजाय काल के मुंह में समा जाएगा और घर में बना शादी का माहौल एकदम मातम में बदल गया। शनिवार को होने वाली धाम के आयोजन को लेकर घर में दर्जनों की तादाद में जुटे ग्रामीण व सगे संबंधियों को जैसे ही दुनी चंद व अन्य लोगों की कार दुर्घटना में मौत की खबर मिली तो सब हक्के-बक्के रह गए। जिस समय यह खबर आई, उस समय पर धाम की तैयारियां
चल रहीं थी।


इसके बाद धाम का काम रोकना। यह दुखद घटना गोहर उप मंडल के अंतर्गत बाल्हड़ी पंचायत के तरौर गांव की है। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई, भाभी, 10 माह की भतीजी, बुआ के पति और एक अन्य करीबी महिला की जान चली गई। इस बात की खबर पूरे क्षेत्र में फैलते ही दुख का माहौल बन गया। वहीं इस हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट घटनास्थल पर पहुंच गए है। कनेट ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार हर मृतक के परिजन को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि वितरित कर दी है।
Next Story