भारत

दंपती के बीच चल रही थी अनबन, पति ने दी पत्नी को खौफनाक मौत

Nilmani Pal
18 March 2022 12:49 AM GMT
दंपती के बीच चल रही थी अनबन, पति ने दी पत्नी को खौफनाक मौत
x
सनसनीखेज मामला

हरियाणा। हरियाणा के रोहतक जिले के थाना कालानौर इलाके के गांव पिलाना में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी पर शक के कारण गुरुवार सुबह उसके गले पर फरसे से वार कर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद से दो बेटियों का पिता फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को गुरुवार सुबह किसी ने पिलाना में महिला की हत्या की सूचना दी। पिलाना निवासी रवींद्र की पत्नी का शव लहूलुहान हालत में पड़ा होने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की। घर के कमरे में महिला का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा मिला। चारों ओर खून फैला हुआ था। महिला का पति वहां नहीं मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के शवगृह पहुंचा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम हो पाएगा।

कलानौर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रथम दृष्टा जांच में मामला पति पत्नी के बीच झगड़े का नजर आ रहा है। पिलाना निवासी रवींद्र नशे का आदी है। वह पत्नी पर शक करता था। इसी संदेह में उसने वारदात को अंजाम दिया। वर्ष 2003 में झज्जर के खुडन छपार की सरिता का रवींद्र से विवाह हुआ था। इनकी दो बेटियां हैं। पिछले कुछ समय से दंपती के बीच अनबन चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story