भारत

महिला के साथ जबरन विवाद किया फिर मार दी गोली, हालत नाजुक

Nil dhankar
19 July 2025 6:25 AM IST
महिला के साथ जबरन विवाद किया फिर मार दी गोली, हालत नाजुक
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार। राजधानी पटना में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को हुई बहादुरपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग में एक महिला को गोली लगी है। घायल महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे के आस-पास हुई। बेबी देवी नाम की एक महिला को गोली लगी है। बेबी देवी के भाई के मुताबिक लगभग 9 लड़के आए थे। उन्होंने फायरिंग की, इसमें उनकी बहन को गोली लगी। अपराधियों में एक रामपुर, तीन बहादुरपुर और चार लॉज के थे। ये लोग लगातार मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं। मैं सभी को पहचानता हूं। सभी की गिरफ्तारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पटना सीटी डीएसपी गौरव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तकरीबन साढ़े 9 बजे बहादुरपुर पुलिस को सूचना मिली कि बहादुरपुर झोपड़पट्टी के पास एक महिला बेबी देवी बैठी हुई थी। वहां कुछ लड़कों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक लड़के ने फायरिंग किया। गोली बेबी देवी के शरीर को छूते हुए निकल गई। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। बहादुर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। छापेमारी अभी भी चल रही है। डॉक्टर ने बताया है कि बेबी देवी खतरे से बाहर है। उनका बेहतर इलाज चल रहा है। मामले में हम शीघ्र गिरफ्तारी करेंगे।

पटना में पिछले 15 दिनों में आपराधिक घटनाओं की जैसे बाढ़ आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 14 दिनों में लगभग 10 हत्याएं हुई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बढ़े अपराध सरकार और प्रशासन दोनों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। बता दें कि पटना के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को अपराधियों ने घुसकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।


Next Story
null