भारत

झगड़ा हो गया जीजा और साले के बीच, मंगेतर को घर छोड़ने पर शुरू हुई बहस

jantaserishta.com
17 Aug 2024 4:40 PM IST
झगड़ा हो गया जीजा और साले के बीच, मंगेतर को घर छोड़ने पर शुरू हुई बहस
x
आरोपी पकड़ाया.
नई दिल्ली: दिल्ली में एक जीजा और साले के बीच मंगेतर को घर छोड़ने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा की जीजा ने साले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। घायल ने अपने एक दोस्त को फोन करके मदद मांगी। जिसने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। यह घटना वेस्ट दिल्ली के ख्याला पुलिस स्टेशन की है।
पुलिस शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता दीपक और आरोपी राहुल एक दूसरे को जानते हैं। दोनों आपस में जीजा-साले हैं। 16 अगस्त को शिकायतकर्ता की मंगेतर अपनी बहन के घर आई थी, जो आरोपी राहुल की पत्नी है। जब वह अपने घर जाने वाली थी, तो शिकायतकर्ता दीपक ने अपनी मंगेतर को छोड़ने का सुझाव दिया, लेकिन उसके जीजा राहुल ने इस पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दीपक और राहुल के बीच काफी बहस शुरू हो गई।
राहुल (नाबालिग) का चचेरा भाई जो वहां मौजूद था, ने दीपक के बाएं कान पर डंडा मारा। वहीं राहुल ने पेट के बाएं हिस्से में किसी नुकीली चीज से वार किया। शिकायतकर्ता किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला और अपने दोस्त को फोन करके बुलाया, जिसने उसे जीजीएस अस्पताल और बाद में आरएमएल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया और हत्या की कोशिश में एफआईआर दर्ज की। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी कर ली गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story