भारत

पड़ोसी का कारनामा, लड़की का नहाते समय वीडियो किया रिकॉर्ड, फिर...

jantaserishta.com
17 Aug 2024 4:26 PM IST
पड़ोसी का कारनामा, लड़की का नहाते समय वीडियो किया रिकॉर्ड, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

बहन ने देख शोर मचाया.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोसी ने एक लड़की का नहाते समय वीडियो शूट कर लिया है। मोहनलालगंज कोतवाली में किशोरी के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
कस्बा निवासी 17 वर्षीय किशोरी बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान ही पड़ोसी ने मोबाइल पर वीडियो रिकार्ड कर लिया। किशोरी की छोटी बहन ने पड़ोसी को वीडियो बनाते देख शोर मचाया। जिस पर आरोपी भाग निकला। हल्ला होने पर परिवार को भी वारदात का पता चला। जिसके बाद किशोरी के पिता ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
वहीं निगोहां में पड़ोसी ने कक्षा नौ की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। विरोध जताने पर आरोपित की हरकते और बढ़ गई। स्कूल आते-जाते वह बीच राह रोककर बात करने का दबाव बनाने लगा। बात न करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर निगोहां पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।
पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि अकबरपुर निवासी अमरेन्द्र उनकी बेटी को परेशान करता है। बीच राह रोककर बात करने का दबाव बनाता है। बेटी का स्कूल आना- जाना मुश्किल हो गया है। बेटी के घर से निकलते ही आरोपित अमरेन्द्र उसके पीछे लग जाता है। किसी से शिकायत करने पर धमकाता है। बेटी स्कूल जाने मे कतराने लगी है। वह घर से बाहर निकलने से डरती है। थाना प्रभारी निगोहां के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story