भारत

4 लोगों का अता-पता नहीं, कार नदी में गिरी, मच गई चीख-पुकार

jantaserishta.com
12 April 2025 12:01 PM IST
4 लोगों का अता-पता नहीं, कार नदी में गिरी, मच गई चीख-पुकार
x

फोटो: सोशल मीडिया

मचा हड़कंप.
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग और कीर्तिनगर के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई, जिसमें पांच लोग सवार थे. इस हादसे में एक महिला को गंभीर स्थिति में रेस्क्यू किया गया है.
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें लगातार मेडिकल देखरेख में रखा गया है. अभी भी चार लोग लापता हैं और उनकी खोजबीन के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. इस हादसे के पीड़ित लोगों की पहचान श्रीकोट निवासी के रूप में हुई है.
प्रशासन और स्थानीय बचाव दल की टीम मौके पर पहुंचकर सहयोग दे रही है. अलकनंदा में तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन जवान लोगों की तलाश जारी है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि लोकल रेस्क्यू टीम कार को नदी से निकालने की कोशिश में लगे हैं, और लोगों की तलाश कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story