भारत
1.96 करोड़ की धोखाधड़ी, आईटी प्रोफेशनल को बनाया निशाना, जहर का भी इस्तेमाल
jantaserishta.com
12 April 2025 11:44 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक आईटी प्रोफेशनल से 1.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई. इसके बाद उसे जहर देकर मारने की कोशिश की. आरोपी ने पहले दोस्ती कर पीड़ित को जमीन में इनवेस्टमेंट के नाम पर फंसाया, फिर धीरे-धीरे उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रची. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला ठाणे का है. यहां मुंबई के सायन निवासी अजींक्य अशोक मोहिते के खिलाफ धोखाधड़ी और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने जुलाई 2022 से फरवरी 2025 के बीच 43 वर्षीय आईटी प्रोफेशनल से न केवल करोड़ों रुपये ऐंठे, बल्कि उसकी जान लेने की भी कोशिश की.
शुरुआत में मोहिते ने पीड़ित से दोस्ती की और उसे रत्नागिरी जिले के चिपलून में जमीन में इनवेस्टमेंट करने के लिए राजी कर लिया. इसी बहाने आरोपी ने उससे 92.7 लाख रुपये कैश ऐंठ लिए. इसके बाद मोहिते ने दबाव बनाकर, धमकी देकर और ब्लैकमेल करके पीड़ित से कीमती दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात भी अपने नाम करवाने की कोशिश की.
आरोपी ने पीड़ित से 1.03 करोड़ रुपये कीमत के सोने के सिक्के भी ले लिए. इस पूरे मामले में सबसे खतरनाक मोड़ तब आया, जब आरोपी ने पीड़ित को शराब में सफेद रंग का संदिग्ध पाउडर मिलाकर पिलाया.
शिकायत में कहा गया है कि शराब में शक्तिशाली ट्राइसायक्लिक एंटीडिप्रेसेंट्स और बार्बिटुरेट्स मिले थे, जो ज्यादा मात्रा में जानलेवा हो सकते हैं. फॉरेंसिक रिपोर्ट में इन केमिकल्स की पुष्टि हुई है.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वित्तीय लेन-देन, मेडिकल रिपोर्ट्स के साथ गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं. हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





