भारत

सोसायटी में अफरातफरी, लिफ्ट में हुआ ये...

jantaserishta.com
30 July 2022 3:42 PM IST
सोसायटी में अफरातफरी, लिफ्ट में हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप।

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के वेस्ट ग्रेटर नोएडा में स्थित इको विलेज-2 सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां एक बिल्डिंग की लिफ्ट में काले रंग का लंबा सांप फन फैलाकर बैठा दिखा. जैसे ही लोगों ने लिफ्ट के पास सांप को देखा, तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को बताया. आनन-फानन में गार्ड ने सांप को डंडे से उठाया. फिर बड़ी ही सावधानी के साथ पास के जंगल में छोड़ दिया.

सोसायटी की बिल्डिंग में इस तरह लिफ्ट के पास सांप के देखे जाने के बाद से लोग दहशत में हैं. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सांप लिफ्ट के दरवाजे से सटक कर बैठा हुआ है. गनीमत ये रही कि वक्त रहते लोगों ने इसे देख लिया.
अगर कोई जल्दबाजी में सीधे लिफ्ट के पास चला जाता तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी. हालांकि, ये पता नहीं लग पाया है कि ये सांप कौन-सी प्रजाति का था. लेकिन सांप बिल्कुल काले रंग का और काफी लंबा था. देखने से ही यह काफी जहरीला लग रहा था. कुछ लोगों का कहना है कि यह कोबरा सांप था.
सांप को भले ही जंगल में छोड़ दिया गया है. फिर भी सोयायटी के लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों को लग रहा है कि इसी तरह कहीं दोबारा कोई सांप ना आ जाए, क्योंकि सोसायटी में काफी छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जोकि नीचे खेलने जाया करते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story