भारत

तापमान बढ़ते ही राजधानी में पानी के लिए हाहाकार

Shantanu Roy
21 May 2024 12:53 PM GMT
तापमान बढ़ते ही राजधानी में पानी के लिए हाहाकार
x
शिमला। राजधानी में इन दिनों गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अब शहर सहित शहर से सटी पंचायतों में पानी की किल्लत होना शुरू हो गई है। शहर के कई क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी की सुचारू सप्लाई नहीं मिल रही है। शहर के संजौली में जहां रोजाना पानी मिल रहा है वहीं शहर के पटयोग, भराड़ी, टुटू, भ_ाकुफर लोअर ढली के साथ कई वार्डों में इन दिनों तीन दिन के बाद पानी की सप्लाई मिल रही है। पंचायती क्षेत्रों की बात करे तो यहां पर तो हफ्ते बाद ही पानी की सप्लाई मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग इन दिनों प्राकृतिक स्त्रोंतों से पानी भरने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि शिमला शहर की बात करे तो सभी पेयजल परियोजनाओं से इन दिनों 42.11 एमएलडी पानी मिल रहा है। इतना पानी मिलने के बाद कई वार्डों में तीसरे दिन ही पानी मिल रहा है। ब्लकि शिमला जल प्रबंधन निगम का कहना है कि शहर को हफ्ते के 6 दिन पानी दिया जा रहा है।

वहीं पंचायती क्षेत्रों की बात करे तो यहां पर कंपनी की ओर से रोजाना प्रयाप्त सप्लाई दी जा रही हैं लेकिन पंचायती क्षेत्रों की बात करे तो यहां पर पंाचवे या सातवे दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। शहर से सटे पंचायती क्षेत्र जुनगा, पुजारली, भौेंठ के साथ लगते कई गांव में पंाचवे दिन पानी की सप्लाई मिल रही है। राजधानी में पेयजल की किल्लत अब समस्या बनती जा रही है। क्योंकि गर्मियों के चलते देश -विदेश से लाखों सैलानी आते हैं। गर्मियों में पानी की खपत ज्यादा होती है। ऐसे में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों का कहना है कि यदि हफ्ते भर इसी तरह गर्मी रहती है तो जल स्तर घट सकता है। वैसे भी कई पेयजल परियोजनाओं का जल स्तर घटना शुरू हो गया है। जिसमें चुरट, कोटी ब्रांडी जैसी पेयजल परियोजनाएं है। यह परियोजानाएं पंचायती क्षेत्रों के लिए पानी देती है। ऐसे में इन दिनो भी पंचायतों को किल्लत हो रही है। वहीं गर्मी ऐसी रही तो और ज्यादा किल्लत हो सकती है। लेकिन कंपनी ने चाबा पेयजल परियोजना को भी आपातकाल के लिए रखा है। कंपनी का कहना है कि शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि जल स्तर घटा तो चाबा पेयजल परियोजना और सयोग पेयजल परियोजना को शुरू किया जाएगा। जो पूरे शहर को पानी देगा।
Next Story